कोविड-19 : पंजाब में संक्रमण के 54 नए मामले

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 09:32 PM (IST)

चंडीगढ़, 25 जुलाई (भाषा) पंजाब में रविवार को कोविड-19 के 54 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,98,794 हो गई और संक्रमण से छह और मरीजों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 16,266 हो गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के अनुसार अमृतसर और फिरोजपुर में दो-दो लोगों की मौत हुई तथा फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर में संक्रमण से एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक मृतक संख्या में उन दो लोगों की संख्या भी शामिल है जो पहले दर्ज नहीं की गई थी।

राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 699 है। बुलेटिन के अनुसार मोहाली में नौ मामले दर्ज किए गए, अमृतसर में आठ और बठिंडा एवं होशियारपुर में सात-सात मामले आए। इसके अनुसार संक्रमण से 117 लोगों के ठीक होने से स्वस्थ्य होने वालों की संख्या बढ़कर 5,81,829 हो गई है। बुलेटिन में बताया गया है कि अब तक 1,19,12,389 नमूनों की जांच हुई है।

इस बीच पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले आए। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 61,927 है। इस संख्या में वे दो मामले भी हैं जो पहले दर्ज नहीं हुए थे। मृतक संख्या 809 है। चंडीगढ़ में 33 मरीजों का इलाज चल रहा है। बुलेटिन में बताया गया है कि अस्पताल से चार मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ संक्रमण से उबरे मरीजों की संख्या बढ़कर 61,085 हो गई है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News