रात नौ बजे के मुख्य समाचार

punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 09:16 PM (IST)

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) रविवार रात नौ बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि43 मोदी लीड मन की बात ‘राष्ट्र सर्वप्रथम, हमेशा सर्वप्रथम’ के मंत्र के साथ ही हमें आगे बढ़ना है: मोदी
नयी दिल्ली, ‘‘राष्ट्र सर्वप्रथम, हमेशा सर्वप्रथम’’ के मंत्र पर बल देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आह्वान किया कि ऐसे समय में जब देश आजादी के 75वें साल में प्रवेश कर रहा है, हर भारतीय को महात्मा गांधी के नेतृत्व में हुए ‘‘भारत छोड़ो आंदोलन’’ की तर्ज पर ‘‘भारत जोड़ो आंदोलन’’ का नेतृत्व करना है।

दि8 पेगासस रास सदस्य याचिका
पेगासस मुद्दा : राज्यसभा सदस्य ने अदालत की निगरानी में जांच के लिए उच्चतम न्यायालय का रुख किया
नयी दिल्ली, राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास ने इजराइली स्पाईवेयर पेगासस के जरिए कार्यकर्ताओं, नेताओं, पत्रकारों और संवैधानिक पदाधिकारियों की कथित जासूसी के संबंध में अदालत की निगरानी में जांच कराने का अनुरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है।


दि65 चिदंबरम दूसरी लीड पेगासस प्रधानमंत्री को संसद में बयान देना चाहिए, जासूसी हुई या नहीं बताना चाहिए : चिदंबरम
नयी दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि सरकार को या तो पेगासस जासूसी के आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति के जरिए जांच करानी चाहिए या उच्चतम न्यायालय से मामले की जांच के लिए किसी मौजूदा न्यायाधीश को नियुक्त करने का अनुरोध करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले को संसद में स्पष्ट करना चाहिए कि लोगों की निगरानी हुई या नहीं।

दि79 दूसरी लीड मौसम प्रकृति का प्रकोप : हिमाचल में नौ लोगों की मौत, महाराष्ट्र में वर्षा जनित घटनाओं में 113 की मौत
नयी दिल्ली, देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का कहर जारी है। महाराष्ट्र में वर्षा जनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है जबकि हिमाचल प्रदेश के कन्नूर जिले में रविवार को हुए भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गई।

प्रादे97 कर्नाटक दूसरी लीड येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बना रहूंगा या नहीं, कल तक पता चल जाएगा : येदियुरप्पा
बेंगलुरु, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि वह इस पद पर बने रहेंगे या नहीं, कल तक पता चल जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि वह अगले 10 से 15 साल तक भाजपा के लिए काम करना जारी रखेंगे।


दि67 बादल राष्ट्रीय मोर्चा क्षेत्रीय दलों को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय मोर्चा बनाना चाहिए: सुखबीर सिंह बादल
नयी दिल्ली, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को कहा कि क्षेत्रीय दलों को एक साथ आना चाहिए और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए एक राष्ट्रीय मोर्चा बनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के साथ उनकी पार्टी की कहानी खत्म हो गई है।


दि5 वायरस लीड मामले
देश में कोविड-19 के 39,472 नये मामले
नयी दिल्ली, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 39,742 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,13,71,901 हो गए हैं जबकि 535 और मरीजों की मौत से मृतक संख्या 4,20,551 हो गई है।

खेल50 खेल ओलंपिक संपूर्ण लीड भारत महिला खिलाड़ियों ने जगायी उम्मीद, निशानेबाजों और हॉकी टीम ने किया निराश
तोक्यो, पी वी सिंधू, मनिका बत्रा और एमसी मैरीकॉम ने तोक्यो ओलंपिक में अपने मुकाबले जीतकर निशानेबाजों के लगातार दूसरे दिन के खराब प्रदर्शन से निराश भारतीय खेमे में उम्मीद की किरण जगायी लेकिन आखिर में पुरुष हॉकी टीम की आस्ट्रेलिया के हाथों 1-7 की शर्मनाक हार असहनीय बन गयी।

वि34 पाक पीओके लीड चुनाव पाकिस्तान में पीओके में विधानसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ी के आरोप, हिंसा में दो लोगों की मौत
इस्लामाबाद, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में विधानसभा के लिए रविवार को मतदान हुआ। इस दौरान चुनाव में गड़बड़ी और हिंसा के आरोप लगे, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

वि35 चीन दूसरी लीड तूफान तूफान इन-फा ने चीन के पूर्वी तट पर दस्तक दी, हेनान में बाढ़ में मरने वालों की संख्या 63 हुई बीजिंग, चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत में रविवार को तूफान ‘इन-फा’ ने दस्तक दी। वहीं, हेनान प्रांत में भारी बारिश की वजह से आई अभूतपूर्व बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हो गई।

वि20 क्रोएशिया लीड बस दुर्घटना क्रोएशिया में सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 45 घायल
जागरेब (क्रोएशिया), क्रोएशिया में रविवार तड़के एक राजमार्ग पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 10 यात्रियों की मौत हो गई और कम से कम 45 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अर्थ32 जीएसटी फर्जी आईटीसी 128 करोड़ के जीएसटी क्रेडिट फर्जीवाड़े के आरोप में दिल्ली का कारोबारी गिरफ्तार
चंडीगढ़, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के खुफिया प्रभाग के अधिकारियों ने दिल्ली के एक कारोबारी को कथित तौर पर फर्जी तरीके से 128 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हस्तांतरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News