हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 08:16 PM (IST)

चंडीगढ़, 23 जुलाई (भाषा) हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर क्षेत्रों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
रोहतक में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 34.7 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 33.8 डिग्री सेल्सियस और गुड़गांव में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और फरीदकोट में अधिकतम तापमान क्रमश: 34.8, 33.5, 34.7 और 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News