देश में डॉक्टरों और जनसंख्या का अनुपात 1:854 :सरकार

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 06:17 PM (IST)

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) देश में प्रति 854 लोगों पर एक डॉक्टर है जिसमें माना जाता है कि 80 प्रतिशत उपलब्धता पंजीकृत एलोपैथिक डॉक्टरों की है। सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि पंजीकृत नर्सिंग कर्मियों की करीब 70 प्रतिशत उपलब्धता पर विचार करते हुए नर्स-जनसंख्या अनुपात 1:559 है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य चिकित्सा परिषदों और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के साथ 12.68 लाख एलोपैथिक डॉक्टर पंजीकृत हैं।’’
पवार ने कहा, ‘‘देश में डॉक्टर-जनसंख्या का अनुपात 1:854 है। माना जाता है कि 80 प्रतिशत उपलब्धता पंजीकृत एलोपैथिक डॉक्टरों की और 5.56 लाख आयुष डॉक्टर हैं।’’
मंत्री ने कहा कि भारतीय नर्सिंग परिषद के पास उपलब्ध सूचना के अनुसार देश में करीब 32.63 लाख पंजीकृत नर्सिंग कर्मी, 22.72 लाख पंजीकृत नर्स और 9.91 लाख पंजीकृत नर्स सहायक हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News