भारत दुबई में अक्टूबर से मार्च तक आयोजित होने वाले विश्व एक्सपो में भाग लेगा : जितेन्द्र सिंह

punjabkesari.in Tuesday, Jun 15, 2021 - 02:17 PM (IST)

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) भारत अक्टूबर से मार्च तक दुबई में आयोजित होने वाले विश्व एक्सपो में अगले साल भाग लेगा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी सहित 11 विषयों पर आधारित प्रदर्शनी प्रस्तुत करेगा। केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह के एक वक्तव्य के मुताबिक भारत दुनिया के सामने अंतरिक्ष विज्ञान समेत फार्मा, रत्न एवं आभूषण, स्टार्ट-अप, खाद्य प्रसंस्करण और ऐतिहासिक विरासत एवं संस्कृति जैसे क्षेत्रों में अपनी नेतृत्व संबंधी भूमिका पेश करेगा।
विश्व एक्सपो का आयोजन एक अक्टूबर, 2021 से 31 मार्च, 2022 तक किया जाएगा जिसमें कम से कम 192 देश हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि भारत 2022 में अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ भी मनायेगा।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News