नमशिवायम बने भाजपा विधायक दल के नेता

punjabkesari.in Friday, May 07, 2021 - 09:26 PM (IST)

पुडुचेरी सात मई (भाषा) पुड्डुचेरी में ए. नमशिवायम को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल का नेता चुना गया है।

भाजपा के विधायकों की शुक्रवार को यहां पार्टी कार्यालय में बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया।
इस बीच केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी मुख्यमंत्री रंगासामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा और एआईएनआरसी दोनों से तीन-तीन मंत्री होंगे और वे अगले कुछ दिनों में शपथ लेंगे।
तीन मंत्रियों में से भाजपा का एक उपमुख्यमंत्री भी होगा।
अगले कुछ दिनों में इन छह मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है जिसके साथ ही मुख्यमंत्री समेत सरकार में सात मंत्री हो जाएंगे।
भाजपा के सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नमशिवायम को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News