दिल्ली में गर्म रही बृहस्पतिवार की सुबह, अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री रहने का अनुमान

punjabkesari.in Thursday, Apr 29, 2021 - 09:18 PM (IST)

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) दिल्लीवासियों के लिए बृहस्पतिवार की सुबह गर्म रही जहां न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 38 प्रतिशत दर्ज किया गया।

आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

बुधवार को, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News