दावानल से प्रभावित मिजोरम के लोगों के साथ पूरा देश खड़ा है: राहुल

punjabkesari.in Monday, Apr 26, 2021 - 10:40 PM (IST)

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मिजोरम के जंगलों में लगी आग के फैलने को लेकर सोमवार को चिंता प्रकट की और कहा कि इस राज्य के लोगों के साथ पूरा देश खड़ा है।

उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि मिजोरम इस तबाही से उबर जाएगा।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘मिजोरम के जंगलों में बड़े पैमाने पर आग लगी है। वहा के लोगों के साथ मेरी प्रार्थना है कि राज्य इस तबाही से जल्द उबरे।’’
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘पूरा देश के आपके साथ खड़ा है।’’
मिजोरम लुंगलेई, लोंगतलाई, हनाहथियाल, सिहाना तथा सेरछिप जिलों में जंगलों में आग लगी है। हालांकि इसमें किसी की जान नहीं गई है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News