यमुना क्रीड़ा स्थल ने कोविड केन्द्र के रूप में काम करना शुरू किया

punjabkesari.in Wednesday, Apr 21, 2021 - 11:35 PM (IST)

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों और बिस्तरों की कमी के बीच बुधवार को यमुना क्रीड़ा स्थल ने कोविड केन्द्र के रूप में काम करना शुरू कर दिया है।
एक बयान के अनुसार केन्द्र में कुल 880 बिस्तरों की क्षमता है, जिनमें से 200 बिस्तर ऑक्सीजन आपूर्ति युक्त हैं। सीमापुरी के उप संभागीय मजिस्ट्रेट शैलेंन्द्र कुमार सिंह इसकी देखरेख करेंगे।

केन्द्र की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ''''दिल्ली में स्थित यमुना क्रीड़ा स्थल को अब कोविड आपात वार्ड में तब्दील कर दिया गया है और 21 अप्रैल की दोपहर से इसका संचालन शुरू हो चुका है। कोविड रोगियों को यहां भर्ती किया जा सकता है।''''


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News