दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

punjabkesari.in Wednesday, Apr 21, 2021 - 10:13 AM (IST)

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में बुधवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तामपान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से चार डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस बारे में बताया।

मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबादी होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री रहने का अनुमान है।

सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 67 प्रतिशत था।

मंगलवार को न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान क्रमश: 19.5 डिग्री सेल्सियस और 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News