कोविड-19: भाजपा की युवा इकाई ने राज्यवार हेल्पलाइन जारी किया

punjabkesari.in Tuesday, Apr 20, 2021 - 07:50 PM (IST)

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने मंगलवार को जरूरतमंदों की मदद के लिए राज्यवार कोविड-19 हेल्पलाइन नम्बर जारी किए।

भाजयुमो ने मुंबई के लिए (020 6732 640), दिल्ली के लिए (01161195322), महाराष्ट्र के लिए (020 6732 6090), मध्य प्रदेश के लिए (0731 4821 330) और पुडुचेरी के लिए (044 6171 3330) कोविड-19 मामलों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित नम्बर जारी किए।

भाजयुमो के बयान के मुताबिक इसी प्रकार बिहार, केरल, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मणिपुर के लिए भी विशेष नम्बर जारी किए गए हैं, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके।

भाजयुमो के सदस्य इन नम्बरों पर कॉल कर मदद की गुहार कर रहे लोगों को कोविड-19 की जांच, दवाइयां, टीकाकरण और अस्पतालों में भर्ती कराए जाने संबंधी जरूरी सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं।

भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भाजपा नागरिकों की चिंताओं को सुनने और उनके समाधान में हमेशा आगे रही है।
उन्होंने कहा कि जब भी लोगों को जरूरत पड़ी है भाजयुमो ने सामुदायिक सेवा की है और हेल्पलाइन नम्बर इसी मंत्र के तहत जारी किए किए गए हैं।

भाजयुमो इस महीने के अंत तक प्लाज्मा दान करने को लेकर एक देशव्यापी अभियान चलाएगी।

भाजयुमो टीकाकरण अभियान में भी लोगों की बढ़-चढ़कर मदद कर रही है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News