दिल्ली: मास्क नहीं पहनने को लेकर रोके जाने पर एक व्यक्ति ने की पुलिसकर्मियों से बदतमीजी, गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Apr 19, 2021 - 01:35 AM (IST)

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में रविवार को एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ कथित रूप से बदतमीजी की, जिसके बाद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पति-पत्नी को पुलिसकर्मियों से साथ बदतमीजी करते हुए देखा जा सकता है।
पुलिस ने मध्य दिल्ली के पटेल नगर निवासी पंकज और उसकी पत्नी आभा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्ली में बीते कुछ दिन से संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

पुलिस के अनुसार घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। कार में जा रहे एक दंपति को मास्क नहीं पहनने पर जब पुलिसकर्मियों ने रोका और मास्क नहीं पहनने का कारण पूछा तो महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी करने लगी और कहा कि वे जुर्माना नहीं देंगे।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस से झगड़ा रहे इन लोगों को दरियागंज थाने ले जाकर पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News