नौसेना उप प्रमुख ने बहादुर लेफ्टिनेंट सिहाग के नाम पर नए ब्लॉक का उद्घाटन किया

punjabkesari.in Saturday, Apr 17, 2021 - 07:33 PM (IST)

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित नौसेना केंद्र में शहीद लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह सिहाग के नाम पर निर्मित नए ब्लॉक (इमारत) का उद्घाटन किया।
यहां शनिवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक सिहाग 12 अगस्त 1999 को कश्मीर में उस समय शहीद हो गए थे जब उनकी टीम आतंकवादियों की भारी गोलाबारी के बीच बारूदी सुरंग को निष्क्रिय कर रही थी।
नौसेना ने ट्वीट किया, ‘‘शहीद बहादुर को श्रद्धांजलि, मरणोपंरात वीरता के लिए नौ सेना मेडल से सम्मानित लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह सिहाग की याद में नए ब्लॉक का उद्घाटन नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार द्वारा 16 अप्रैल को दिल्ली स्थित नौसेना केंद्र में किया गया।’’



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News