पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने जन्म, मृत्यु पंजीकरण के लिए ऑनलाइन प्रणाली शुरु की

punjabkesari.in Wednesday, Apr 07, 2021 - 08:43 PM (IST)

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) ने अपने क्षेत्र के अंतर्गत रहने वालों के लिए जन्म और मृत्यु पंजीकरण के वास्ते बुधवार को एक ऑनलाइन प्रणाली की शुरुआत की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ईडीएमसी के महापौर निर्मल जैन ने यहां मुख्यालय में प्रणाली की शुरुआत की और कहा कि जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र की पहली ऑनलाइन प्रति मुफ्त डाउनलोड की जा सकेगी।
ईडीएमसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “स्थानीय निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अपनी सेवाओं को आसान बनाने के लिए जन्म और मृत्यु का पूरी तरह ऑनलाइन पंजीकरण करने की शुरुआत की है।”

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News