भाजपा ने दो केन्द्रीय नेताओं को उत्तराखंड भेजा

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 06:47 PM (IST)

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) भाजपा ने यह संकेत मिलने के बाद दो केन्द्रीय नेताओं को उत्तराखंड भेजा है कि पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं का एक वर्ग मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से नाराज है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर बात कर रहे हैं।

सूत्रों ने इन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि पार्टी राज्य में मुख्यमंत्री को बदलने पर विचार कर रही है, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा द्वारा दो वरिष्ठ नेताओं को उत्तराखंड भेजने के बाद यह मामला महत्वपूर्ण हो गया है।
भाजपा ने 2017 में मोदी लहर पर सवार होकर 70 सदस्यीय विधानसभा की 57 सीटों पर जीत हासिल की थी। रावत को चुनाव के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की बागडोर सौंपी गई थी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News