कांग्रेस ने पुडुचेरी इकाई के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

punjabkesari.in Thursday, Mar 04, 2021 - 10:42 PM (IST)

नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) कांग्रेस ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव से एक महीने पहले बृहस्पतिवार को पार्टी की प्रदेश इकाई के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की।
पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की।
बयान के मुताबिक, वी अरुमुगम और नीला गंगाधरन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। एवी सुब्रमण्यम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।
इसके साथ ही एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सात उपाध्यक्ष, 20 महासचिव और कई अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति के सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
पुडुचेरी में सभी 30 विधानसभा सीटों के लिए छह अप्रैल को मतदान होगा।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News