आप एकमात्र पार्टी जो भाजपा को चुनौती दे रही है: केजरीवाल

punjabkesari.in Thursday, Feb 25, 2021 - 07:19 PM (IST)

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सूरत नगर निगम चुनाव में अपनी पार्टी की हालिया सफलता का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि आप एकमात्र पार्टी है जो देश में भाजपा को चुनौती दे रही है।

वह यहां नगरपालिका उपचुनाव से पहले सीलमपुर में एक रोडशो में बोल रहे थे।

दिल्ली में पांच नगरपालिका वार्डों के लिए उपचुनाव आप, भाजपा और कांग्रेस द्वारा लड़ा जा रहा है।

केजरीवाल ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए वोट मांगते हुए कहा कि कांग्रेस को वोट देना बेकार है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली में ‘‘शून्य बिजली बिल, अच्छे अस्पताल और स्कूल’’ मुहैया कराये हैं। उन्होंने लोगों से रविवार के नगरपालिका उपचुनावों में पार्टी के उम्मीदवार को वोट देने की अपील की।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News