पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि की निंदा की, बैलगाड़ी जुलूस में हुए शामिल

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 11:29 PM (IST)

पुडुचेरी, छह फरवरी(भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शनिवार को यहां बैलगाड़ी और साइकिल रिक्शा जुलूस में हिस्सा लेते हुए रसोई गैस सिलेंडर सहित ईंधन की कीमतों में वृद्धि की निंदा की।
क्षेत्र कल्याण मंत्री एम कंदसामी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए वी सुब्रमण्यन ने भी जुलूस में हिस्सा लिया।
केंद्र की राजग सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उन्होंने नारेबाजी की।
प्रदर्शन में कांग्रेस की युवा शाखा के सदस्यों और पार्टी की अन्य इकाइयों ने भी हिस्सा लिया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News