टीसीएस, टोक्यो विश्वविद्यालय की संयुक्त शोध को लेकर भागीदारी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2020 - 09:57 PM (IST)

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने बुधवार को कहा कि उसने संयुक्त शैक्षणिक औद्योगिक अनुसंधान के लिये टोक्यो विश्वविद्यालय के साथ भागीदारी की है।
बयान के अनुसार इस भागीदारी के जरिये टोक्यो विश्वविद्यालय और टीसीएस, उद्योग और सामाजिक चुनौतियों के समाधान को लेकर अपनी साझा सोच तथा डिजिटल प्रौद्योगिकी को वास्तविक रूप देंगे।
टोक्यो विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मकोतो गोनोकामी ने कहा कि इस गठजोड़ से न केवल आधुनिक समाज की कई चुनौतियों के समाधान में बल्कि भारत-जापान रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने में मदद मिलेगी। अंतत: इससे दोनों देशों की वृद्धि में योगदान होगा।

टीसीएस के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के अनंत कृष्णन ने कहा कि हम टोक्यो विश्विविघलय के साथ रिश्तों को मजबूत कर खुश हैं।
रणनीतिक भागीदारी का मकसद चार क्षेत्रों...प्रद्योगिकी सहयोग, प्रतिभा का आदान-प्रदान, नवप्रवर्तन और स्टार्टटप के बीच गठजोड़...में व्यापार नवोन्मेष को आगे बढ़ाना है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News