दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2020 - 11:16 AM (IST)

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) दिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने दिन में मोटे तौर पर आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है।
आर्द्रता 66 फीसदी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 9.05 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 136 दर्ज किया गया।
उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को ''अच्छा'', 51 और 100 के बीच ''संतोषजनक'', 101 और 200 के बीच ''मध्यम'', 201 और 300 के बीच ''खराब'', 301 और 400 के बीच ''बहुत खराब'' और 401 और 500 के बीच ''गंभीर'' माना जाता है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News