दिल्ली में महिला को ऑनलाइन अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने के आरोप में छात्र गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2020 - 06:27 PM (IST)

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) दिल्ली में एक महिला को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने के आरोप में 23 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान महरौली निवासी बीए प्रथम वर्ष के छात्र कफील के रूप में हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि एक फेसबुक उपयोगकर्ता उसे अश्लील और अपमानजनक संदेश भेजकर उसे परेशान कर रहा है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘जांच के दौरान, पुलिस ने उपयोगकर्ता की जानकारियां हासिल की और तकनीकी निगरानी की मदद से उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया।’’ पूछताछ के दौरान, आरोपी ने बताया कि वह महिलाओं से दोस्ती करने और उन्हें अश्लील संदेश भेजने के लिए फर्जी फेसबुक आईडी का इस्तेमाल करता था।
उन्होंने बताया कि पहचान का खुलासा होने से बचने के लिए वह हॉटस्पॉट या वाईफाई सेवाओं का इस्तेमाल करता था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पर ऑनलाइन नजर रख रहा था और खुद को जिम ट्रेनर बताता था।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News