दिल्ली में नाबालिग लड़की का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 12:38 AM (IST)

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 16 साल की लड़की का यौन शोषण किया और उसे घायल अवस्था में अस्पताल के बाहर फेंककर फरार हो गया। आरोपी पीड़िता को पहले से जानता था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उसी इलाके में रहने वाले आरोपी को वारदात के दो दिन बाद शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को आरोपी ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया लेकिन उसने इंकार कर दिया। आरोपी उसके घर गया और जबरन अपने घर ले आया, जहां उसने लड़की का यौन शोषण किया। बाद में आरोपी पीड़िता को एक अस्पताल के बाहर फेंककर फरार हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, '''' हमें अस्पताल से सूचना मिली। लड़की के निजी अंगों में जख्म हैं लेकिन उसकी हालत स्थिर है।''''
उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के पेट के निचले हिस्से में छह-सात टांके आए हैं और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बाहरी दिल्ली में 12 साल की लड़की के साथ यौन शोषण और हमला करके घायल करने का मामला सामने आने के कुछ ही दिन के अंदर नाबालिग से यौन शोषण का यह दूसरा मामला सामने आया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News