लैप्स हो गई है बीमा पॉलिसी? घबराएं नहीं- LIC दे रही रिवाइव करने का मौका

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 03:10 PM (IST)

नई दिल्ली:भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने कहा कि मौजूदा कठिन समय में जोखिम आवरण को जारी रखने को प्रोत्साहित करने के लिए वह अपने पॉलिसीधारकों को बंद हो चुकी पॉलिसी को दोबारा शुरू करने का अवसर देगी। बीमा कंपनी ने 10 अगस्ते से नौ अक्टूबर तक विशेष रिवाइवल अभियान शुरू करने का फैसला किया है, जिसके तहत एलआईसी की बंद हो चुकी व्यक्तिगत पॉलिसी फिर से शूरू की जा सकेगी।

PunjabKesari
एलआईसी ने एक बयान में कहा कि विशेष रिवाइवल अभियान के तहत कुछ खास योजनाओं की पॉलिसी को दोबारा शुरू किया जा सकता है, हालांकि इसके लिए प्रीमियम में चूक की तारीख पांच साल से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। एलआईसी ने बयान में कहा कि रिवाइवल के लिए पॉलिसीधारकों को विलंब शुल्क में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी और 25 फीसद रियायत 1 लाख रुपये से 3 लाख रुपये के बीच होगी।

कितनी मिलेगी छूट

  • कुल प्राप्त प्रीमियम                 विलम्ब शुल्क पर छूट        मैक्सिमम छूट
  • 1 लाख रुपये तक                         20%                                 1500
  • 1 लाख 1 रुपये से 3 लाख तक        25%                                  2000
  • 3 लाख 1 रुपये से ज्यादा               30%                                 2500

PunjabKesari
बता दें कि इससे उन पॉलिसी धारकों को लाभ मिलेगा जो किन्हीं कारणों के कारण प्रीमियम का भुगतान नहीं कर पाए और उनकी पॉलिसी लैप्स हो गई थी। एलआईसी ने अपने बयान में कहा कि बीमा पॉलिसी को बहाल करने के लिए एक पुरानी नीति को रिवाइवल करने और एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को अपने जीवन बीमा कवर को जारी रखने की उनकी इच्छा को बेहतर बनाने के लिए हमेशा बेहतर समझ रखता है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News