रक्षाबंधन पर नायडू ने दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज को याद किया

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 07:51 PM (IST)

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि रक्षाबंधन पर वह अपनी ‘‘प्यारी बहन’’ सुषमा स्वराज को काफी याद करते हैं।


पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पिछले वर्ष छह अगस्त को निधन हो गया था।


नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘प्यारी बहन सुषमा, आज आप बहुत याद आ रही हैं।’’ उन्होंने इसके साथ ही एक पुरानी तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें भाजपा की दिवंगत नेता उन्हें ‘राखी’ बांध रही हैं।


स्वराज की बेटी बांसुरी ने भी एक पुरानी तस्वीर साझा की जिसमें उनकी मां नायडू को ‘राखी’ बांध रही हैं।


उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘‘रक्षाबंधन की सुखद यादें।’’

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नायडू ने बांसुरी से बात की और उनकी सेहत के बारे में पूछा।


उनकी पत्नी उषा ने उन्हें साड़ी और उपहार भेजे।


बांसुरी ने कहा कि उन्हें महसूस हो रहा है कि उनकी मां लौट आई है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News