पुडुचेरी में कोविड-19 के 17 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 383 हुई

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2020 - 04:19 PM (IST)

पुडुचेरी, 22 जून (भाषा) केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में कोविड-19 के 17 नये मामले आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 383 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्री मल्लाडी कृष्ण राव ने पत्रकारों को बताया कि गत 24 घंटे (रविवार सुबह दस बजे से सोमवार सुबह दस बजे तक) में 229 नमूनों की जांच की जिनमें से 17 नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही केंद्रशाासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 229 हो गई है। इनमें से 218 मरीज यहां के अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि सात मरीज कराइकल और एक मरीज यनम में भर्ती है। यनम पुडुचेरी का हिस्सा है लेकिन चारों ओर से आंध्र प्रदेश से घिरा हुआ है।
राव ने बताया कि नये 17 मामलों में 11 मरीजों को इंदिरा गांधी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया जबकि छह अन्य मरीजों को केंद्र प्रशासित जेआईपीएमईआर में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि यनम के अस्पताल में भर्ती मरीज 14 साल का लड़का है जो हैदराबाद का रहने वाला है।
राव ने कहा कि 149 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और गत दो दिनों में किसी की भी संक्रमण से मौत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक पुडुचेरी में आठ लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News