पंजाब अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य निलंबित

punjabkesari.in Sunday, Jun 21, 2020 - 08:10 PM (IST)

चंडीगढ़, 21 जून (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पूनम कांगड़ा को राज्य अनुसूचित जाति आयोग के एक गैर-आधिकारिक सदस्य पद से निलंबित करने को मंजूरी दे दी है।

कांगड़ा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज होने के बाद उन्हें निलंबित किया गया।

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से कांगड़ा की सदस्यता को निलंबित कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा के खिलाफ जांच के आदेश दिये थे। उन्हें कुछ दिन पहले संगरूर पुलिस ने उनके पति और पुत्र के साथ गिरफ्तार किया था।

संगरूर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के कांगड़ा के बेटे के साथ कथित तौर पर चले जाने के बाद चार जून को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।
इसके बाद संगरूर पुलिस ने कांगड़ा और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का एक मामला दर्ज किया था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News