मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं

punjabkesari.in Monday, May 18, 2020 - 09:49 AM (IST)

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी अच्छी सेहत तथा लंबी आयु की कामना की। पूर्व प्रधानमंत्री का आज 87वां जन्मदिन है।

देवेगौड़ा का जन्म 1933 में हुआ था। वह जून 1996 से अप्रैल 1997 तक देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

मोदी ने ट्वीट किया,‘‘ हमारे पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी अच्छी सेहत और लंबी आयु की प्रार्थना करता हूं।’’
प्रधानमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

मोदी ने ट्वीट किया,‘‘ केन्द्रीय मंत्री श्री थावरचंद गहलोत के जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु बनाए और स्वस्थ्य रखे।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News