खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये कृषि को लॉकडाउन से दी गयी छूट: मंत्री

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2020 - 08:43 PM (IST)

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को कहा कि देश में खाद्य सुरक्षा तथा रबी फसलों की कटाई सुनिश्चित करने के लिये कृषि और इससे संबंधित गतिविधियों को लॉकडाउन (राष्ट्रीय बंदी) से छूट दी गयी है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘इस गंभीर समय में कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों को राष्ट्रीय बंद से छूट दी गयी है ताकि बंदी की अवधि समाप्त होने के बाद लोगों को पर्याप्त खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। यह इसलिये भी किया गया है कि आम लोगों को किसानों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।’’
तोमर ने कहा कि उन्होंने जब किसानों तथा कृषक संगठनों की समस्याओं को गृह मंत्रालय के समक्ष उठाया, तब यह छूट दी गयी है।




यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News