अंडर-17 विश्व कप ट्रॉफी कल होगी गेटवे ऑफ इंडिया पर

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2017 - 07:20 PM (IST)

मुंबई: भारत में होने वाले अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप ट्राफी को कल गेटवे ऑफ इंडिया पर आम लोगों के लिए रखा जायेगा। मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार फीफा अंडर-17 विश्व कप के ‘ट्रॉफी झलक’ कार्यक्रम के तहत इसे शाम चार से आठ बजे तक यहां रखा जायेगा। भारत पहली बार फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है।

यह टूर्नामेंट छह अक्तूबर से शुरू होगा। विश्व कप के मैच नवी मुंबई, दिल्ली, गुवाहाटी, कोच्चि, गोवा और कोलकाता में खेले जायेंगे। इससे पहले अंधेरी खेल परिसर में खेल मंत्रालय के ‘मिशन इलेवन मिलियन’ उत्सव का आयोजन किया गया।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News