अंडर-17 विश्व कप भारत को विश्व मानचित्र पर ला देगा

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2017 - 07:25 PM (IST)

नई दिल्ली: महान फुटबॉलर लुई फिगो और रेयान गिग्स ने आज कहा कि अंडर-17 फीफा विश्व कप भारत को विश्व मानचित्र पर ला देगा और इससे मजबूत राष्ट्रीय टीम बनाने में मदद मिल सकती है। मैनचेस्टर यूनाईटेड के महान फुटबॉलर गिग्स ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी से यहां खेल का स्तर बढ़ेगा। लोग जिन्होंने लाइव फुटबॉल नहीं देखा है, वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों को खेलते हुए देखेंगे, इसमें देश की सर्वश्रेष्ठ टीमें भाग लेंगी। इससे पूरे देश को फायदा होगा, इससे खेल को काफी लोकप्रियता मिलेगी। निश्चित रूप से इस अनुभव से मजबूत राष्ट्रीय टीम बनाने में मदद मिलेगी। ’’  

गिग्स के साथ पुर्तगाल के महान खिलाड़ी लुई फिगो भी यहां प्रीमियर फुटसाल के दूसरे सत्र को लांच करने के लिए मौजूद थे। फिगो प्रीमियर फुटसाल के अध्यक्ष हैं, उन्होंने भी गिग्स के विचार पर सहमति जताई। 44 वर्षीय फिगो ने कहा, ‘‘पेशेवर स्तर हासिल करने के लिये आपके पास प्रतिभा होनी चाहिए, आपको ट्रेनिंग करनी चाहिए, आपको प्रतिस्पर्धा खेलनी चाहिए। खेल के विकास के लिये आपको बुनियादी ढांचा चाहिए, अच्छे कोच और टूर्नामेंट चाहिए। ’’ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News