छेत्री ने रूनी को पीछे छोड़ बनाया नया रिकार्ड

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2017 - 04:48 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय फुटबाल टीम के किर्गिस्तान को एएफसी एशियन कप क्वालिफायर में हराने के साथ ही कप्तान सुनील छेत्री ने वर्तमान में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी के मामले में इंग्लैंड के वाएने रूनी को पीछे छोड़ नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है।  

छेत्री सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीस गोल करने वाले मौजूदा खिलाड़ियों की सूची में चौथे नंबर पर पहुंच गये हैं और उनके नाम 54 गोल हो गये हैं। किर्गिस्तान के खिलाफ बेंगलुरू में 1-0 की जीत में विजयी गोल करने के साथ ही छेत्री ने इस मामले में इंग्लिश फुटबालर रूनी को पीछे छोड़ दिया।  मौजूदा खिलाड़ियों में केवल तीन फुटबालर भारतीय फुटबाल कप्तान से आगे हैं जिनमें पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (73 गोल), अर्जेंटीना के लियोनल मैसी(58 गोल) और अमरीका के क्लांइट डेम्सी(56) शामिल हैं।

छेत्री 54 गोल के साथ चौथे नंबर पर हैं। उनके इस विजयी गोल की बदौलत भारत भी ग्रुप में शीर्ष पर बरकरार है।  भारतीय फुटबाल टीम ने कोच स्टीफन कोंस्टेनटाइन के मार्गदर्शन में काफी तरक्की की है और 21 वर्षों में यह पहला मौका है जब राष्ट्रीय टीम शीर्ष 100 में पहुंची है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News