सानिया-बारबरा इंडियन वेल्स के क्वार्टर फाइनल में हारी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2017 - 03:55 PM (IST)

इंडियन वेल्स: भारत की सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबरा स्ट्राइकोवा यहां क्वार्टर फाइनल में सीधे सेटों में शिकस्त के साथ बीएनबी परिबास टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई।  

भारत और चेक गणराज्य की जोड़ी का स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस और ताईवान की युंग यान चेल के खिलाफ एक घंटे और 20 मिनट चले मुकाबले में 4-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। हिंगिस सानिया की पूर्व जोड़ीदार रहीं हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News