जॉन और नाओमी बने ''सर्वश्रेष्ठ प्लेयर आफ द ईयर''

punjabkesari.in Thursday, Feb 23, 2017 - 04:02 PM (IST)

चंडीगढ़: ब्रिटेन के जॉन-जॉन डोहेमैन और हालैंड की नाओमी वान एस को वर्ष 2016 के सर्वश्रेष्ठ पुरूष और महिला खिलाड़ियों के हॉकी स्टार्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है।  

हॉकी इंडिया(एचआई) ने चंडीगढ़ में आयोजित इस सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने गुरूवार को खिलाड़ियों, गोलकीपर, राइजिंग स्टार, कोच तथा अंपायरों के लिए एफआईएच हॉकी स्टार्स 2016 अवार्ड की घोषणा की। ब्रिटेन की मैडी हिंच और आयरलैंड के डेविड हार्टे को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

ओलिंपिक रजत पदक विजेता बेल्जियम के पुरूष हॉकी खिलाड़ी डोहेमैन और रिटायर होने जा रहीं हालैंड की नाओमी ने 2016 के हॉकी स्टार्स अवार्ड जीते। सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का अवार्ड जीतने वाली रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता मैडी ने कहा कि हॉकी स्टार्स 2016 का अवार्ड जीतना उनके लिये बहुत महत्वपूर्ण है। आयरिश खिलाड़ी हार्टे ने लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ पुरूष गोलकीपर का अवार्ड जीतने पर खुशी जताई। रियो ओलिंपिक में पदक जीतने वाली बेल्जियम की पुरूष टीम के दो खिलाड़ियों डोहेमैन और आर्थर वैन डोरेन ने दो वर्गों में हॉकी स्टार्स अवार्ड अपने नाम किये। आर्थर को राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर (अंडर 23 या उससे कम उम्र) के अवार्ड से सम्मानित किया गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News