जीत के बाद सानिया मिर्जा ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक

punjabkesari.in Monday, Jun 19, 2017 - 02:25 PM (IST)

नई दिल्ली: आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में किनारे से क्वालीफाई करने वाली‘अंडरडॉग’ पाकिस्तानी टीम ने फाइनल में रविवार को भारत को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। मैच के बाद भारत की टैनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी कुछ ट्वीट किए।
 


सानिया ने एक के बाद तीन ट्वीट किए जिसमें उन्होंने अपने पहले ट्वीट में हॉकी टीम को पाकिस्तान से जीतने पर बधाई दी। सानिया ने लिखा क्रिकेट में पाकिस्तान से हार गए लेकिन हॉकी में जीत गए। बधाई को टीम इंडिया और टीम पाकिस्तान।
 


सानिया ने दूसरे ट्वीट में उन्होंने पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की ड्रेस का मजाक बनाया। सानिया ने एक ट्वीट शेयर किया जिसमें लिखा था कि भारत में माता-पिता बच्चों से कहते हैं कि खेल पर अपना वक्त बर्बाद मत करो और डॉक्टर बनो। वहीं पाकिस्तान में माता-पिता बच्चों से कहते हैं कि बेटा दोनों बनों, क्रिकेटर भी और डॉक्टर भी। दरअसल, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने जीत के बाद अपनी ड्रेस के साथ सफेद रंग का कोट पहना था। जो थोड़ा अजीब और डॉक्टर की ड्रेस जैसा लग रहा था।


वहीं तीसरे ट्वीट में सानिया ने आईसीसी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी और पाकिस्तान के खिलाड़ी आपस में हंसते हुए बात करते दिख रहे हैं। इसमें सानिया के पति शोएब मलिक पाकिस्तान का झंडा उढ़े दिख रहे हैं और उनके साथ विराट कोहली और युवराज सिंह भी खड़े हैं।

गौरतलब है कि रविवार को क्रिकेट और हॉकी दोनों में भारत और पाकिस्‍तान के बीच मुकाबला हुआ। क्रिकेट में भारत की हार हुई, लेकिन हॉकी में भारत ने पाकिस्‍तान को 7-1 से रौंद डाला। दोनों मुकाबले लंदन में ही हुए।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News