नये कृषि कानूनों को लेकर जनजागरुकता अभियान चलाएगी भाजपा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2020 - 08:04 PM (IST)

जयपुर, 29 सितंबर (भाषा) राजस्थान की भाजपा इकाई केन्द्र की नेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए नये कृषि कानूनों को लेकर राज्य में जन जागरुकता अभियान चलाएगी। अभियान बुधवार से शुरू होगा।

भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, विधायक रामलाल शर्मा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि भाजपा 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक राज्य में जागरुकता अभियान चलायेगी। इसमें नये कृषि कानूनों के बारे में किसानों को जागरुक करने को लेकर सोशल मीडिया, किसान कल्याण ग्राम चौपाल का सहारा लिया जाएगा और करीब 30 लाख पत्रक बांटकर इन कानूनों से होने वाले फायदों की जानकारी किसानों के साथ-साथ आमजन को भी दी जाएगी।

रामलाल शर्मा ने बताया कि बुधवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां फेसबुक लाइव के माध्यम से किसान कल्याण सम्पर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। एक अक्टूबर को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल व कैलाश चौधरी फेसबुक लाइव के माध्यम से इन कानूनों के बारे में जानकारी देंगे।

उन्होंने बताया कि इसी तरह दो अक्टूबर को पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, मोर्चा अध्यक्ष और तीन अक्टूबर को विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी व उत्कृष्ट किसान फेसबुक लाइव के माध्यम से कानूनों से सम्बन्धित जानकारी देंगे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News