आग बरसा रहा सूरज, राजस्थान के इन शहरों ने तोड़ा गर्मी का रिकॉर्ड

punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 12:13 PM (IST)

जयुपर/अलवर: इस बार गर्मी रिकॉर्ड तोड़ते जा रही है। देश के रेगिस्तानी इलाकों में अब ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे आग बरस रही हो। राजस्थान में चुरू, अलवर, बाड़मेर, जैसलमेर और गंगानगर जैसे जिले भयंकर गर्मी से तप रहे हैं। कई दिनों से इन शहरों का तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि, देशभर में शुक्रवार काे अलवर सबसे गर्म शहर रहा। चढ़ रहा पारा, अलवर देश में सबसे गर्म मौसम विभाग ने देशभर के गर्म इलाकों की सूची जारी की है। सूची में बताया गया है कि, किस जिले का टेंपरेचर कितना दर्ज किया गया है। कल भारतीय माैसम विज्ञान विभाग ने अलवर में दिन का पारा 45.80 सेल्सियस दर्ज किया।

PunjabKesari

इसके साथ ही इसे सबसे ज्यादा गर्म बताया। कल चुरू जिले में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था। सबसे ज्यादा गर्मी के रिकॉर्ड वाला जिला चुरू राजस्थान का ऐसा जिला है, जहां सर्दी भी खूब पड़ती है और गर्मी भी। इसका पड़ोसी जिला ​झुंझुनू है। वहां भी तापमान अब 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। इस बार समय से पहले चलने लगी लू मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, इस बार लू समय से पहले चलने लगीं। इतना ही नहीं, जो मार्च का महीना निकला है, वो 100 साल में भी इतना गर्म नहीं था, जितना 2022 में रहा।

हां जी, इस साल अप्रैल की शुरूआत से कई राज्य लू की चपेट में हैं। कल अलवर में ऐसा लग रहा था, जैसे आसमान से आग बरसती रही हो। 17 शहरों में टेंपरेचर ने 44 के आंकड़े को पार कर लिया है। यहां भी तापमान 40 के पार गुजरात के कुछ हिस्से पिछले सप्ताह से लू की चपेट में हैं और उनका भी अधिकतम तापमान 40° सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।इस समय खेत-खलियानों में रबी की फसल की कटाई चल रही है। लेकिन, बीते चौबीस घंटे के दौरान मौसम ने कई रंग दिखाएं हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Custom

Auto Desk

Recommended News

Related News