जो लोग पंजाब के सरकारी स्कूलों से खुश हैं तो कांग्रेस को वोट दे दें : केजरीवाल

punjabkesari.in Friday, Nov 26, 2021 - 07:01 AM (IST)

चंडीगढ़,(रमनजीत सिंह) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह द्वारा प्रदेश के सरकारी स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था को दिल्ली से बेहतर बताए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के लोगों से अपील की है कि यदि जनता पंजाब के सरकारी स्कूल और शिक्षा व्यवस्था से सचमुच खुश और संतुष्ट है तो बेझिझक होकर कांग्रेस को वोट डाल दें लेकिन यदि लोग (जनता) दिल्ली जैसे शानदार स्कूल और शिक्षा व्यवस्था चाहते हैं तो आम आदमी पार्टी को वोट डालें और क्वआप' की सरकार बनाएं। 
केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट डालकर पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह द्वारा किए गए दावे पर प्रतिक्रिया दी है। परगट सिंह ने पंजाब के सरकारी स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था को दिल्ली से बेहतर होने का दावा किया था। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के शिक्षा मंत्री का कहना है कि पंजाब के स्कूल देश भर में सबसे अच्छे स्कूल हैं और अध्यापक बहुत खुश हैं। जो लोग पंजाब के स्कूलों और मौजूदा शिक्षा व्यवस्था से खुश हैं, वे कांग्रेस को वोट दे दें। जो पंजाब में भी दिल्ली जैसी शानदार शिक्षा व्यवस्था चाहते हैं, वे हमें (आम आदमी पार्टी) वोट दें।


वहीं, आप नेता व दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब के सरकारी स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह को खुली बहस की चुनौती दी है। सिसोदिया ने परगट सिंह के शिक्षा क्षेत्र संबंधी किए जा रहे दावों को रद्द करते हुए कहा कि पंजाब में शिक्षा के मुद्दे पर चुनाव होने चाहिएं, क्योंकि शिक्षा के बिना दरपेश ढेरों चुनौतियों से निपटा नहीं जा सकता है। सिसोदिया ने कहा कि हमारे द्वारा दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में किए कार्यों और पंजाब के पिछले पांच वर्षों के सरकारी स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था के लिए किए गए कार्यों की तुलना होनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ramanjit Singh

Recommended News

Related News