मामा ने आठ साल के भांजे का कत्ल कर शव बोरी में डाल कुंए में फैंका, ननिहाल में रहता था मृतक मासूम

punjabkesari.in Sunday, Oct 10, 2021 - 08:21 PM (IST)

नवांशहर (मनोरंजन)- नवांशहर के गांव दौलतपुर में रिश्ते में लगते मामा ने अपने आठ साल के भांजे का कथित तौर पर कत्ल कर शव बोरी में डाल कर उसे गांव के ही बे अबाद कुएं में फैंक दिया। पुलिस ने कथित आरोपी कातिल मामे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिल्हाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। 

मृतक बच्चे के मामा ने बताया कि उनका भांजा साहिल आठ साल उनके पास ही रहता था। शनिवार दोपहर करीब डेढ बजे के करीब वह घर से गायब हो गया। जिसे ढूंढने के लिए वह आसपास के गांवो में भी गए जब वह नही मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जब छानबीन शुरु की तो गिरफ्तार कथित आरोपी पर पुलिस की सूई घूमी जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो कथित आरोपी ने सच उगलते हुए बताया कि बच्चे का कत्ल कर बोरी में डाल कर उसे गांव के ही बे अबाद कुएं में फैंक दिया गया है।

इस पर पुलिस जब आरोपी को कुंए के पास लेकर गई तो वहां पर कुंए में खून से लथपथ एक बोरी में बच्चे का शव पड़ा था। पुलिस ने बच्चे के शव को निकालने की कारवाई शुरु कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी(डी ) बजीर सिंह खैहरा, डीएसपी (डी) सुरिंदर चांद पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां जांच शुरु कर दी। खबर लिखे जाने तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था। आरोपी से पूछताछ व शव के पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। मासूम की हत्या के बाद गांव में सहम का माहौल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News