सावधान : अब मोहाली और पंचकूला से आने वालों को चंडीगढ़ में प्रवेश करना पड़ेगा महंगा

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2020 - 10:36 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : मोहाली और पंचकूला से आने वालों को चंडीगढ़ में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति चंडीगढ़ आ भी गया तो उसे अब 14 दिन के लिए क्वॉरंटाइन में रहना पड़ेगा। चंडीगढ़ पुलिस जवानों ने सख्ती दिखाते हुए बुधवार को दूसरे राज्यों से आने वाले 8 लोगों को एंट्री पॉइंट पर पकड़कर हैल्थ विभाग के हवाले कर दिया। 

8 लोगों को 14 दिन के लिए क्वॉरंटाइन कर लिया है। इसके साथ ही उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। यह जानकारी पुलिस विभाग ने जारी की लेकिन बाद में जानकारी को पी.आर.ओ. विभाग ने व्हाट्सएप ग्रुप से डिलीट कर दिया।

पुलिस ने बताया था कि शहर के 38 एंट्री पॉइंट पर पुलिस जवान दिन और रात तैनात किए हैं। 8 व्यक्ति बिना परमिशन के अंदर आ रहे थे। चंडीगढ़ पुलिस ने फर्नीचर मार्किट की तरफ एंट्री पर मटौर बैरियर से 1 व हाउसिंग बोर्ड लाइट के पास एंट्री पॉइंट पर 1 व्यक्ति को पकड़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News