सिद्धू मूसेवाला का आखिरी Video आया सामने...घर से निकलते वक्त फैंन्स संग ली थी सेल्फी

punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 02:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को अज्ञात हमलावरों ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला  की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक नया वीडियो सामने आया है। हत्या वाले दिन जब सिद्धू मूसेवाला अपनी थार से निकल रहे थे, तभी वहां कुछ लड़के पहुंचकर उनके साथ सेल्फी ले रहे थे। इसमें से एक लड़के ने शूटर्स को सिद्धू मूसेवाला की खबर दी थी कि वह बिना बुलेटप्रूफ गाड़ी और बिना सुरक्षाकर्मियों के निकल रहे हैं। 

 

सूत्रों के अनुसार हत्या करने से पहले 15 मिनट की CCTV फुटेज सामने आई है। केकड़ा नाम का आरोपी प्रशंसक बनकर सिद्धू मूसेवाला के घर गया था। बताया जा रहा है कि प्रशंसक बनकर सिद्धू मूसेवाला की रेकी की गई और सेल्फी भी ली गई। आरोपी केकड़ा करीब 45 मिनट तक सिद्धू मूसेवाला के घर पर रहा था।

PunjabKesari

सिद्धू मूसेवाला की हत्या वाले दिन का एक CCTV फुटेज सामने आया है। 29 मई को सिद्धू मूसेवाला के घर से निकलने की सीसीटीवी है, इसमें पुलिस 2 लोगों को संदिग्ध मान रही है। इस बीच खबर है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में 8 शूटरों के शामिल होने का संदेह है। एक आरोपी मनप्रीत सिंह मन्नू पंजाब से गिरफ्तार हो चुका है। 3 शूटर पंजाब के रहने वाले हैं, 2 शूटर महाराष्ट्र के पुणे और 2 शूटर हरियाणा के रहने वाले हैं, इसके अलावा एक शूटर राजस्थान का रहने वाला है।

 

बता दें कि अज्ञात हमलावरों के हमले में मारे गए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के शरीर पर गोलियों के 19 निशान मिले थे और घायल होने के 15 मिनट के भीतर ही उनकी मौत हो गई थी।  हमलावरों ने 28 वर्षीय मूसेवाला का वाहन जवाहर के गांव में रोकने के बाद गोलियों की बौछार की थी। इस हमले में कम से कम तीन बंदूकों का इस्तेमाल किया गया और घटनास्थल पर गोलियों के 30 खाली खोखें मिले। पांच डॉक्टरों के पैनल से मूसेवाला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News