प्रिंस चार्ल्स ने दी बैसाखी की बधाई, बोले- 'वाहे गुरू का खालसा, वाहे गुरू दी फतह'

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2020 - 07:59 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः प्रिंस चार्ल्स ने सिखों के पावन पर्व बैसाखी की बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो संदेश की शुरुआत  ‘वाहे  गुरूजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतह’ से की। अंत में उन्होंने कहा, “बैसाखी की लख-लख बधाईयां। प्रिंस चार्ल्स ने बधाई संदेश में कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में सिख समुदाय इस देश के जीवन में और कई अन्य लोगों के लिए असाधारण और अमूल्य योगदान दे रहा है। जैसा कि वो हमेशा से करते आए हैं।

द प्रिंस वेल्स लेकर यूके में सिखों तक और कॉमनवेल्थ को दिए गए संदेश में उन्होंने बैसाखी के अवसर पर एक बार फिर सिख समुदाय की जमकर तारीफ की है।बता दें कि प्रिंस चार्ल्स कोरोना से संक्रमित हैं और वो आइशोलेशन में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News