मुख्यमंत्री चन्नी ने सिद्धू के साथ तस्वीर वाला पोस्टर किया जारी

punjabkesari.in Thursday, Oct 21, 2021 - 11:03 PM (IST)

चंडीगढ़,  (अश्वनी कुमार): तमाम तनाव व तकरार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने वीरवार को नवजोत सिंह सिद्धू के साथ तस्वीर वाला पोस्टर जारी किया। मौका था पंजाब यूथ कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात का। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बरिंद्र सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री कार्यालय में चन्नी से मुलाकात की। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने दो पोस्टर ‘सांझी सियासत, सांझी विरासत’ और ‘पंजाब दा भविक्ख’ जारी किए।

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों को मतदान की तैयारियों में पूरी तरह शामिल करने हेतु उत्साहित करने के लिए राज्य में जमीनी स्तर पर की जाने वाली गतिविधियों के स्पष्ट विवरणों के साथ 90 दिन का रोडमैप तैयार किया जाना चाहिए। बूथ स्तर पर हर विधानसभा हलके में 11 सदस्यीय समिति बनाई जानी चाहिए। किसान मुद्दों पर आधारित जल्द ही पंजाब से दिल्ली तक एक साइकिल यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 10,000 नौजवान हिस्सा लेंगे। इस मौके पर एक प्रस्ताव भी पढ़ा गया, जिसमें कांग्रेस हाईकमान द्वारा चन्नी को उनमें विश्वास प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री का पद देने के लिए दिल से धन्यवाद किया गया। 


प्रस्ताव में चन्नी को मुख्यमंत्री चुनने पर किया गया धन्यवाद 
यूथ कांग्रेस नेता द्वारा पढ़े गए प्रस्ताव के मुताबिक चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री चुनने के लिए हम राष्ट्रीय कांग्रेसी नेता राहुल गांधी, पंजाब के सभी विधायकों का धन्यवाद करते हैं, चरणजीत सिंह चन्नी की सादगी ने पंजाब और हर नागरिक के दिल को छुआ है। यह बहुत गर्व की बात है कि हम आपके साथ काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि आप नौजवानों के साथ जुड़े सभी मुद्दों को अपनी प्रमुख प्राथमिकता के तौर पर हल करोगे। हमने आपके संघर्ष और आपके भाषणों को कई बार देखा है कि इस कार्य को मुकम्मल करना कितना मुश्किल था। संकट के इस समय में हमें आप जैसे व्यक्ति की जरूरत है जो पंजाब को समझे और उन लोगों के लिए काम करे जो अपनी सारी जिंदगी संघर्ष करते हैं। आखिर में पंजाब यूथ कांग्रेस की तरफ से हम आपके तहे-दिल से धन्यवादी हैं और पंजाब के लिए आपकी ङ्क्षचता की बहुत सराहना करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News