सस्पैक्टेड : PGI के कुक के हैल्पर का दोबारा होगा कोरोना टैस्ट

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2020 - 03:16 PM (IST)

नयागांव(मुनीष) : पी.जी.आई. में कुक के हैल्पर को संदिग्ध लगने पर आज दोबारा कोरोना टैस्ट के लिए पी.जी.आई. में भर्ती कराया गया है। पीर मुला नामक यह व्यक्ति पी.जी.आई. के कोरोना सस्पैक्टेड मरीजों के सी.डी. वार्ड में कार्यरत कोरोना पॉजिटिव आए नयागांव निवासी 30 वर्षीय सुनील का पड़ोसी भी है। 

आदर्श नगर की तीन मंजिला इमारत में छह कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग टीम की ओर से 26 लोगों का कोरोना टैस्ट लिया गया था। इनमें से 25 की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि एक का दोबारा टैस्ट लिया जाएगा। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कराया भर्ती :
मोहाली स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 30 वर्षीय पीर मुला को दोबारा कोरोना टैस्ट के लिए वीरवार सुबह भर्ती कराया है। पीर मुला पी.जी.आई. के कुक का हैल्पर है, जो खाना बनाने में उसकी पूरी सहायता करता है। 

यह खाना पी.जी.आई. में डॉक्टर्स, अन्य स्टाफ और मरीज़ों को सर्व किया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी बात को लेकर इस व्यक्ति का द्वारा टैस्ट लिया जा रहा है, स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News