एस.डी.एम. ने नयागांव में डंपिंग ग्राऊंड के लिए जगह तलाशने के दिए आदेश

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2020 - 01:35 AM (IST)

नयागांव, (मुनीष जोशी) :  एस.डी.एम. हिमांशु जैन ने नया गांव का दौरा किया और नगर कौंसिल के ई.ओ. जगजीत सिंह शाही व एक्सईएन जवाहर सागर समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने नयागांव के वार्डों में चल रहे विकास कार्यों के प्रति भी जानकारी हासिल की और कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

 


एस.डी.एम. हिमांशु जैन ने बताया कि नयागांव की जनता की परेशानी को देखते हुए उनकी ओर से अधिकारियों को नयागांव में डंपिंग ग्राऊंड के लिए जगह तलाशने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नयागांव के एरिया में कहीं भी कोई भी जमीन की तलाश की जाए जो नगर कौंसिल की ओर से सरकारी रेट के अनुसार खरीदी जाए। वहीं उनकी ओर से नयागांव के पूर्व पार्षदों सहित अन्य लोगों से भी अपील की गई है कि कोई भी डंपिंग ग्राऊंड के लिए नयागांव में जगह है तो वह नगर कौंसिल के ई.ओ. को बताएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News