आज से 369 करोड़ की लागत वाले नैशनल हाईवे का काम शुरू

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2020 - 12:23 PM (IST)

मोहाली(विनोद) : खरड़ चंडीगढ़ हाईवे पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर का काम सोमवार को शुरू हो जाएगा। इस संबंधी नैशनल हाईवे अथॉरिटी को जिला प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। हालांकि अथॉरिटी को पहले ही साफ किया गया है। प्रोजैक्ट पर काम करने वाले मुलाजिमों को कोरोना से बचाने के सारे इंतजाम किए जाएं। इनमें सोशल डिस्टैंस व अन्य सावधानियां पूरी करनी होगी। मोहाली के डिप्टी कमिश्नर गिरीश दियालन ने फ्लाईओवर के काम को शुरू करवाने की पुष्टि की है।

 

उन्होंने उम्मीद जताई कि अब यह काम जल्दी ही संपन्न होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। पंजाब-हरियाणा का भर रहे टैक्स : जानकारी के मुताबिक ट्राईसिटी समेत कई राज्यों के ट्रैफिक को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार ने 369 करोड़ रुपए की लागत से नैशनल हाईवे पांच पर बलौंगी से खरड़ तक फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया था। इस फ्लाईओवर से ट्राईसिटी समेत पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और जम्मू समेत कई राज्यों को फायदा होना था। क्योंकि खरड़ से बलौंगी तक का सफर काफी मुश्किल भरा था। रोजाना यहां पर जाम लगता था। लेकिन शुरू से ही प्रोजैक्ट की रफ्तार काफी धीमी थी। पहले जमीन एक्वायर से लेकर कई दिक्कतें आ रही थीं।

 

ऐसे में प्रोजैक्ट की कई बार समय अवधि पूरी होती गई। पहले यह प्रोजैक्ट 2018 में पूरा होना था। इसके बाद दिसंबर 2019 व फिर इस साल जून तक अवधि बढ़ाई गई थी। लेकिन इसी बीच कोरोना महामारी ने दस्तक दे दी थी। ऐसे में मार्च में काम पूरी तरह से रोक दिया गया था। हालांकि उस दौरान काम काफी तेज गति से चल रहा था। इसी बीच करीब एक महीने तक काम रुका रहा। वहीं, जो प्रोजैक्ट में मुलाजिम व इंजीनियर काम कर रहे थे वह भी साइट पर रुके हुए थे। इसी बीच प्रोजैक्ट में काम कर रही कंपनी ने इस मामले को नैशनल हाईवे अथॉरिटी के समक्ष उठाया था। वहीं, अथॉरिटी ने इस मामले में डी.सी. को पत्र लिखा था। जिसके बाद प्रोजैक्ट के काम को मंजूरी दे दी गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News