बाबा बंदा सिंह बहादुर की प्रतिमा का मंत्री सिंगला ने किया अनावरण

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 10:06 PM (IST)

चंडीगढ़/फतेहगढ़ साहिब, 16 अक्तूबर (ब्यूरो): लोक निर्माण एवं प्रशासनिक सुधार मंत्री, पंजाब विजय इंदर सिंगला ने बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के जन्मदिवस पर जोती सरूप मोड़ में स्थापित की उनकी 12 फुट ऊंची कांस्य की प्रतिमा लोगों को समॢपत की। इस मौके पर उन्होंने ऐलान किया कि इस जगह को भी आज के बाद बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक के नाम से जाना जाएगा। इस मौके पर उन्होंने जहां मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर के जन्म दिवस की बधाई दी, वहीं सरहिंद पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊस के लिए 15 लाख रुपए देने का ऐलान भी किया।

 


लोगों को संबोधित करते हुए सिंगला ने कहा कि गुरु साहिब की कृपा स्वरूप वह लोगों की सेवा कर सक रहे हैं। गुरु साहिब के रास्ते पर चलना आसान नहीं है, गुरु साहिब की कृपा स्वरूप पूरी मजबूती से ही गुरु साहिब के रास्ते पर चला जा सकता है। उन्होंने मांग की कि आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया जाए। 
पत्रकारों द्वारा बी.एस.एफ. का अधिकार क्षेत्र पंजाब में बढ़ाए जाने संबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में सिंगला ने कहा कि भारत सरकार राज्य के अधिकार क्षेत्र में दखल दे रही है। केंद्र सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पटियाला से सरहिंद तक नया हाईवे बनाने का विचार भी चल रहा है।  इससे पहले फतेहगढ़ साहिब पहुंचने पर जिला प्रशासनिक कॉम्पलैक्स में सिंगला को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। लोगों को संबोधित करते हुए हलका विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने कहा कि सभी अधिकारी ईमानदारी से काम कर रहे हैं, जिसके स्वरूप वह ईमानदारी का दावा कर सक रहे हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में गांवों के काम पूरे हो चुके हैं। 

 


सिंगला का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान की सड़कों को चार मार्गी करने का प्रोजैक्ट के लिए 21 करोड़ रुपए दिए। हलके की सभी सड़कों की कायाकल्प की गई है और बड़ी संख्या में सड़कें नई बनी हैं। 25-25 साल बाद सड़कें बनाई गईं हैं। 400 करोड़ रुपए सड़कों पर खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस स्मारक वाली जगह पर इतिहास लिखा जाएगा, जिसको बच्चे देखेंगे कि कैसे बाबा बंदा सिंह बहादुर ने पहला सिख राज स्थापित किया और किसानों को जमीनों के मालिक बनाया। 
हलका बस्सी पठाना के विधायक गुरप्रीत सिंह ने बाबा बंदा सिंह बहादुर के जन्म दिवस की बधाईयां दीं। 
इस मौके पर पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन गेजा राम, जिला कांग्रेस के प्रधान और डायरैक्टर पी.आर.टी.सी. सुभाष सूद, ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान सरपंच गुरमुख सिंह पंडराली ने भी संबोधन किया। 
इस मौके पर विधायक नागरा की पत्नी मनदीप कौर नागरा, डी.सी. सुरभी मलिक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिला परिषद और ब्लॉक समितियों के चेयरमैन, अधिकारी, मैंबर, मार्कीट कमेटियों के अधिकारी और मैंबर, नगर काऊंसिल के अधिकारी, काऊंसलर, गांवों के पंच-सरपंच और शहर निवासी उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Taranjeet Singh

Recommended News

Related News