राजकीय संम्मान के साथ होगी हॉकी सुल्तान बलबीर सिंह सीनियर की अंतिम विदाई

punjabkesari.in Monday, May 25, 2020 - 12:39 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन) : भारत को हॉकी में लगातार 3 ओलंपिक गोल्ड मैडल दिलवाने वाले पूर्व ओलंपियन व हॉकी लीजैंड बलबीर सिंह दोसांझ (सीनियर) दुनिया को अलविदा कह गए। 96 वर्षीय बलबीर सिंह सीनियर को 12 मई को सुबह दिल का दौरा पड़ा था। वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आई.सी.यू. में भर्ती थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। 

 

बुधवार सुबह भी उन्हें दो बार फिर अटैक आया था। तब से उनकी हालत में कुछ सुधार नहीं दिखा था। जिसके बाद आज सुबह हॉकी के सुल्तान बलबीर सिंह सीनियर का मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान देहांत हो गया। हॉकी सुल्तान बलबीर सिंह सीनियर का शाम 5.30 बजे सैक्टर -25 के श्मशान घाट मे अंतिम संस्कार होगा।  पंजाब सरकार पूरे राजकीय संम्मान के साथ बलबीर सिंह सीनियर को अंतिम विदाई देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News