इस हथियार से मारी गई मूसेवाला को गोलियां

punjabkesari.in Sunday, May 29, 2022 - 08:00 PM (IST)

मानसा : इस समय की बड़ी खबर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को लेकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है सिद्धू मूसेवाला की फायरिंग के बाद मौत हो गई है। कुछ अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद सिद्धू मूसेवाला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। 

खबर आई है कि मूसेवाला पर हमला ए.के. 47 के साथ किया गया। मौके पर मिले गोली के खोल से यह बात सामने आई है। अभी तक पुलिस जांच कर रही है। पता चला है कि गोली मारने वाले काली गाड़ी पर सवार हो कर आए थे। घटना के समय मूसेवाला के साथ कोई सुरक्षा कर्मी नहीं था। गाड़ी भी खुद मूसेवाला ही चला रहा था। पुलिस मूसेवाला के करीबीयों से पूछताछ कर रही है जिसमें उनका मैनेजर भी शामिल है। गौरतलब है कि मूसेवाला सिद्धू मूसे वाला का विवादों से गहरा नाता रहा है।  

उनके एक वीडियो की वजह से पंजाब सरकार ने 6 पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया था। उनके वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता था कि सिद्धू AK-47 का प्रशिक्षण ले रहे थे और इसी वीडियो में उनके साथ कुछ पुलिसकर्मी भी खड़े दिखाई दे रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.। जिसके चलते पंजाब सरकार ने सख्त एक्शन लिया और 6 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था.।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News