घर में मना रहे थे 3 महिलाओं के साथ 2 युवक रंगरलियां...
punjabkesari.in Sunday, May 10, 2015 - 12:11 AM (IST)

गिद्दड़बाहा: गिद्दड़बाहा पुलिस ने प्योरी रोड पर एक घर में से 3 महिलाओं और 2 युवकों को रंगरलियां मनाते हुए रंगेहाथ काबू किया। बताते हैं कि इस घर में जिस्मफरोशी का अड्डा चल रहा था जिसका भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस ने यहां छापेमारी की तो उक्त लोगों को काबू किया गया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डी.एस.पी. हरमीक सिंह दयोल ने बताया कि मोहल्ला निवासियों से शिकायत मिली थी कि किराए के एक मकान में रह रही एक विधवा महिला पिछले काफी समय से अपने घर में जिस्मफरोशी का धंधा चला रही है। उसने अपने घर में 2 लड़कियां भी रखी हुई हैं। इसके अलावा कई और लड़कियां व महिलाएं भी आती-जाती रहती हैं। घर में दिन-रात अजनबी लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
सूत्रों अनुसार विधवा महिला द्वारा प्रति व्यक्ति से एक हजार रुपए वसूल किए जाते हैं। ऐसे में मोहल्ले के लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर जब उक्त विधवा महिला के घर में छापेमारी की तो 5 लोग रंगेहाथ पकड़े गए। इनमें विधवा महिला के अलावा 2 लड़कियां और 2 लड़के शामिल हैं। पकड़े गए लड़कों की पहचान गांव थेहड़ी के निवासी जगतार सिंह और गांव चुघ्घे कलां (भटिंडा) निवासी लक्ष्मण सिंह के तौर पर हुई है।