‘सुखबीर ने अकालियों और पंजाबियों से भारत बंद के आह्वान को समर्थन देने की अपील की’

punjabkesari.in Sunday, Dec 06, 2020 - 11:46 PM (IST)

चंडीगढ़, (अश्वनी): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कार्यकत्र्ताओं के साथ-साथ पंजाबियों से अपील की है कि कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए किसान संगठनों के साथ मिलकर काम करें। सुखबीर ने न्याय की लड़ाई अब केंद्र सरकार के खिलाफ ‘अन्नदाता’ की लड़ाई बताते हुए कहा कि विश्वास है कि जन आंदोलन केंद्र को किसानों की मांगों के सामने झुकने के लिए मजबूर कर देगा।


अध्यक्ष ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार किसान संगठनों की मांगों पर निर्णय लेने में जानबूझकर देरी कर रही है। किसान 3 माह से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और अब 11 दिन से दिल्ली की सीमा पर धरना दे रहे हैं। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र ने अन्नदाता की आवाज सुनने से इनकार कर खुले में कड़कड़ाती ठंड में परेशान होने के लिए छोड़ दिया है।


केंद्र से तत्काल कानून में सुधार की मांग करते हुए सुखबीर ने कहा कि कृषि कानूनों को किसानों पर जबरन थोपना सही नहीं है। केंद्र ने किसानों के साथ कानूनों के प्रावधानों पर चर्चा नहीं की और अब जब किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून स्वीकार्य नहीं हैं तो झूठे घमंड पर खड़ा रहने की बजाय विधेयकों को तत्काल रद्द करना चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय भी केंद्र के व्यवहार से खफा हो गया है।

वे शांतिपूर्ण विरोध के लिए किसानों की दुनियाभर में सराहना की गई है। सभी ने आंदोलनकारियों के मानवाधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लोगों के अधिकारों को सही ठहराया है। इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार को किसान संगठनों की मांगों को मान लेना चाहिए और तीनों कृषि कानूनों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर देने चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajesh K Dharwal

Recommended News

Related News